फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी नियमावली प्रस्तुत करना निंदनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम (एआईपीएफ) के राष्ट्रीय संयोजक गिरिजा पाठक ने जिला पंचायत में चल रहे जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों के आंदोलन का समर्थन किया है।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में एआईपीएफ के राष्ट्रीय संयोजक गिरिजा ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने पंचायतीराज अधिनियम की मनमानी व्याख्या कर अपने हित साधन के लिए झूठी नियमावली प्रस्तुत करने की जानकारी मिली है, जो निंदनीय और भ्रष्टाचार का सबूत है। जिला पंचायत सदस्यों ने इसका विरोध किया है। मामला संज्ञान में लाने के बाद भी जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जो चिंताजनक होने के साथ ही भाजपा के शासन का मॉडल भी है।
विज्ञापन

पाठक ने कहा कि नियमानुसार एक वर्ष का कार्यकाल पूर होने के बाद जिला पंचायत समितियों का कार्यकाल दो वर्ष बताना साफ दिखाता है कि भाजपा और उससे जुड़े प्रतिनिधियों में संस्थाओं के प्रति सम्मान नहीं है। अपने हितों को पूरा करने के लिए वह किसी भी हद को लांघ सकते हैं। कहा है कि एआईपीएफ जिला पंचायत के भ्रष्टाचार, बजट और योजनाओं को अपने मनमुताबिक चलाकर बंदरबांट की कोशिश के विरुद्ध चलाए जा रहे आंदोलन को अपना समर्थन देता है। इसलिए जिला पंचायत में जारी आंदोलन के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें