फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूपी न्याय पंचायत के गांवों में किया बूथों का सत्यापन

Fri, 11 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व मंत्री और भाजपा नेता बलवंत भौर्याल और ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने सूपी न्याय पंचायत के सूपी, मिकिलाखल्पटा, खलझूनी, लाहुर, रिखाड़ी और बैछम गांव के पोलिंग बूथों और पार्टी के हिसाब दो जवाब दो कार्यक्रम का सत्यापन किया। भौर्याल ने शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई आदि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से केंद्र की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने को कहा। ब्लॉक प्रमुख ने प्रदेश सरकार पर झूनी खल्झूनी सड़क के निर्माण में लगे वन अधिनियम की स्वीकृति दिलाने में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। भ्रमण में ग्राम प्रधान यशपाल टाकुुली, सूबेेदार बलवीर सिंह, हर्ष सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें