गरुड़ (बागेश्वर)। जूनियर हाईस्कूल रौल्याना में पांच दिवसीय समर कैंप ‘हमको अपने गाड़-गधेरे और भकार चाहिए’ गीत के साथ संपन्न हुआ। कैंप का समापन करते हुए बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने कहा कि अगले साल समर कैंप और अधिक तैयारियों के साथ होगा।
स्कूल के हेड टीचर पंत ने कहा कि समर कैंप के दौरान बच्चों ने स्वरचित, कहानी, कविता, स्व निर्देशित नाटक, लोकनृत्य पेश कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीआरसी समन्वयक जोशी ने कहा कि समर कैंप से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने समर कैंप के आयोजन के लिए स्कूल के हेडटीचर और अन्य शिक्षकों के प्रयास की सराहना की।
सीआरसी समन्वयक लक्ष्मण पुरी ने कहा कि गर्मी के अवकाश में भी रौल्याना के बच्चों ने बहुत कुछ सीखा। कैंप के संयोजक स्कूल के हेडटीचर नीरज पंत ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए स्कूल परिवार समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगा। समापन समारोह में स्नेहलता त्रिपाठी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के विपिन जोशी, रंगकर्मी मोहन जोशी, प्रधान मदन गिरी, चंदन रावत, बसंत पांडे, मंजू गोस्वामी, कैलाश अल्मिया, दलीप भाकुनी आदि ने बच्चों को जानकारी दी ।