रविवार को अचानक मौसम ने पलटी मारी। बागेश्वर जिले के विभिन्न स्थानों में झमाझम बारिश हुई जबकि सुकंडा व शिखर सहित अन्य ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। इस दौरान कपकोट और कमस्यार घाटी के कुछ गांवों में ओले भी गिरे। बारिश और हिमपात से एकाएक ठंड बढ़ गई है।
रविवार की सुबह आसमान बादलों से ढंका था। धूप-छांव के बाद दिन में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। कपकोट में पोथिंग के सुकंडा पहाड़ी और शिखर की चोटियों में जमकर हिमपात हुआ। बर्फवारी के बाद यह चोटियां दिन में सफेद नजर आई।
इसके अलावा कपकोट तहसील के बदियाकोट, बाछम, दौला और खाती सहित अन्य ऊंचाई वाले गांवों में भी बर्फवारी की सूचना है। उधर पारा गिरने से कपकोट और पल्ली कमस्यार के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और हिमपात से पूरे जिले में एकाएक ठंड बढ़ गई है। शनिवार तक गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे लोग बारिश के बाद रविवार को दिन भर