फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में खूब बिका गन्ना

विज्ञापन
महालक्ष्मी पूजा के लिए बागेश्वर में बिक्री के लिए पहुंचा गन्ना। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बाजार में खूब बिका गन्ना
विज्ञापन

बागेश्वर। दीपावली पर पहाड़ में महालक्ष्मी की मूर्ति गन्ने से तैयार की जाती है। इस दिन गन्ने की भी पूजा होती है। महालक्ष्मी की मूर्ति बनाने के लिए बागेश्वर में गन्ने की खूब बिक्री हुई। बाजार में गन्ना प्रति पीस 35 से 40 रुपये तक बिका। पहाड़ में अधिकांश स्थानों पर दीपावली पर्व पर गन्ने की पूजा का भी विधान है। लोग मंदिर में गन्ने को रखकर पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन गन्ने के तने को काटकर उसके टुकड़ों से मां लक्ष्मी की मूर्ति का निर्माण करते हैं। रंगवाली पिछौड़ा पहनाकर श्रृंगार करते हैं। सुहागिन महिलाएं अपने सोने के आभूषण भी इस मूर्ति को पहनाती हैं। फिर मूर्ति को प्रतिष्ठित करके उसकी पूजा की जाती है। हर साल की तरह इस बार भी हल्द्वानी, रामनगर आदि स्थानों का गन्ना बिकने यहां पहुंचा है। हल्द्वानी से गन्ना बेचने पहुंचे प्रमोद ने बताया कि रविवार को गन्ने की ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें