जहर खाने से महिला की मौत
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को विवाहिता को जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 27 वर्षीय मृतका के चार और दो साल के दो बेटे हैं। इस मामले में किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। संवाद