फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बैजनाथ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर दो लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया की माॅनीटेरिंग के दौरान सामने आया कि सुनील सिंह नेगी पुत्र चंदन सिंह निवासी ग्राम बंतोली, गरूड़ और विनोद कुमार सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बंतोली सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से अफवाह फैला रहे हैं। दोनों के खिलाफ बुधवार को बैजनाथ के थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने थाने में आईपीसी की धारा 188/153(क) और 54 आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया। बताया गया है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा गया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें