फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जनगणना ड्यूटी से प्रभावित हो सकती है पढ़ाई, बागेश्वर ब्लॉक में 219 शिक्षकों की तैनाती

Fri, 20 Nov 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जनगणना कार्य के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से जिले में विद्यालयों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के जनगणना कार्यों में निजी और सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को तैनात किया गया है, जिससे कई स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार बागेश्वर ब्लॉक से नगर की जनगणना के लिए अधिशासी अभियंता के क्षेत्र में आठ निजी स्कूलों के 58 और सरकारी स्कूलों के 10 शिक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की जनगणना के लिए तहसीलदार बागेश्वर के क्षेत्र में कुल 151 सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। एक साथ इतने शिक्षकों के जनगणना कार्य में जुटने से कक्षाओं के संचालन और विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन के बीच चिंता बढ़ने लगी है।

.......कोट
जनगणना कार्य हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकता है, इसलिए इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। जनगणना अवधि के दौरान स्कूलों में पठन-पाठन को सुचारू बनाए रखने के लिए भी वैकल्पिक व आवश्यक व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन


........आशाराम, प्रभारी सीईओ, बागेश्वर

.......इनसेट
पुराने एंड्रायड फोन में नहीं हो रहा एप डाउनलोड, लेने पड़ रहे नए फोन
जनगणना कार्य से जुड़े कर्मियों के सामने तकनीकी अड़चन भी सामने आ रही है। जिन कर्मियों के पास एंड्रायड 12 और उससे नीचे के वर्जन वाला मोबाइल फोन है, उनमें जनगणना का एप डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। इस वजह से कई कर्मियों को मजबूरन एंड्रायड 13 और उससे ऊपर के वर्जन वाला नया फोन लेना पड़ रहा है। जनगणना के जिला समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि एंड्रायड 13 से नीचे के वर्जन वाले फोन में एप डाउनलोड नहीं हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें