फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गया छात्र न स्कूल पहुंचा न घर वापस लौटा, पुलिस कर रही छानबीन

विज्ञापन
भगवत सिंह रावत। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। घर से स्कूल के लिए निकला छात्र न तो स्कूल पहुंचा और न ही घर वापस आया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस छात्र की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बागेश्वर तहसील के नैल गांव निवासी उमेद सिंह रावत ने बागेश्वर कोतवाली में दी तहरीर में 12वीं में पढ़ने वाले पुत्र के लापता होने की सूचना दी है। उन्होंने बताया है कि बीते 2 नवंबर की सुबह उनका पुत्र भगवत सिंह रावत(18) घर से रवाईखाल इंटर के लिए रवाना हुआ। सुबह नौ बजे उसे कमेड़ी के पास लोगों ने देखा लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटा। मालूम हुआ कि वह स्कूल भी नहीं गया। बताया है कि उसने स्कूल की ड्रेस स्याही कलर की पैंट, आसमानी रंग की कमीज, नारंगी रंग की स्वेटर और काले जूते पहन रखे थे। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की खोजबीन शुरू कर दी है। उसका हुलिया आसपास के पुलिस थानों में भेज दिया गया है। पुलिस ने छात्र का पता चलने पर बागेश्वर कोतवाली के फोन नंबर 05963-220017 और भगवत के पिता के फोन नंबर 9760657824, 7500051008 में सूचना देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें