फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व पर महिलाओं ने की सामूहिक पूजा, चांद के दीदार के बाद व्रत तोड़ा

विज्ञापन
कपकोट में करवा चौथ की सामूहिक पूजा करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/कांडा/कौसानी। करवाचौथ पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत किया। रात साढ़े आठ बजे बाद चांद निकलने पर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन

महिलाओं ने सुबह मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दिन में जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट, कांडा सामूहिक रूप से एकत्र होकर विधि विधान से पूजा की। करवाचौथ पर्व पर सुबह से शाम तक बाजारों में भी काफी भीड़ रही। जो महिलाएं पिछले दिनों खरीददारी नहीं कर पाई थी, उन्होंने बुधवार को बाजार में खरीददारी की। रात में चांद के दीदार के बाद व्रत तोड़ा। जिन महिलाओं के पति घर पर नहीं हैं, उन्होंने उनकी फोटो रखकर अथवा मोबाइल फोन से वीडियो कॉल कर पूजा संपन्न की। चांद के दीदार के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें