राजकीय महाविद्यालय गरुड़ के छात्रों ने नववर्ष के पहले दिन कॉलेज से दिव्येश्वरी मंदिर तक युवा जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्रों ने स्थानीय संपर्क मार्गों की सफाई भी की।
महाविद्यालय गरुड़ के छात्रों ने कॉलेज के एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश तिवारी के नेतृत्व में कॉलेज से दिव्येश्वरी मंदिर गागरीगोल तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्रों ने स्थानीय मार्गों की सफाई की। बौद्धिक सत्र में डॉ. हेम चंद्र दुबे, डॉ. शिवप्रकाश राय ने बच्चों को विविध जानकारी दी।