फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट में अनियमितता, छात्र परेशान 

Thu, 07 Sep 2017 11:11 PM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागेश्वर में प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान एमए के प्रथम प्रश्न पत्र पॉलीटिकल थॉट्स फ्रॉम मार्क्स के मूल्यांकन में प्राप्तांक शूून्य दिखाया गया है। छात्रों ने मूल्यांकन में अनियमितता होने की आशंका जताई है। उन्होंने कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ. एससी पंत को सौंपकर शीघ्र उचित कार्यवाही करने की मांग की है। 
विज्ञापन


ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि मूल्यांकन में शून्य दिखाने के कारण वह उच्च संस्थानों में शोध और एमफिल में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण उनका करियर दांव पर लग गया है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से मामले में तुरंत निर्णय लेने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विशाल नेगी, दरबान आर्या, नीरज सिंह, रेखा आर्या, कौशल उपाध्याय, कविता गिरि, भूपेश दानूू और भूपेश दानू और पंकज मनराल आदि शामिल थे।

इधर, दूसरे ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि वह एमए विज्ञान विषय के तृतीय सेमेस्टर में शामिल हुए थे। कंप्यूटर पर रिजल्ट देखने पर कई परीक्षार्थियों का रिजल्ट दिख ही नहीं रहा है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से छात्रों का अनुक्रमांक कुमाऊं विवि की वेबसाइट पर अपलोड करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें