बागेश्वर। राजकीय महाविदद्यालय दुगनाकुरी के विद्यार्थियों ने एंटी ड्रगल अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को नशे के सेवन से दूर रहने की अपील की।
रैली के पश्चात महाविद्याललय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रफुल्ल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा की गई। डॉ. गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी अपने परिवार के साथ ही समाज को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दे सकते हैं। गोष्ठी में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विजय सिंह मेहता, डॉ. विवेक कुमार आदि ने विचार रखे। संवाद