फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र बोले: परीक्षाफल की त्रुटियां जल्द ठीक की जाएं

Tue, 28 Nov 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कुलपति को ज्ञापन देते बीडी पांडेय परिसर के छात्र।
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षाफल की त्रुटियों को जल्द दूर करने की मांग को लेकर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन दिया। विद्यार्थियों ने परिसर में रिक्त पड़े प्राध्यापकों के पद भी जल्द भरने की मांग की।
विज्ञापन


परिसर के विद्यार्थियों ने ज्ञापन में कहा है कि कुछ दिन पूर्व जारी किए गए स्नातक चौथे सेमेस्टर के परीक्षाफल में गड़बड़ियां हैं। कई विद्यार्थियों को असाइनमेंट जमा करने के बावजूद आंतरिक परीक्षा के अंक नहीं दिए गए हैं। कई विद्यार्थियों को पर्यावरण, रसायन विज्ञान और गणित की परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित दिखाया गया है। कहा कि परीक्षाफल में गड़बड़ी से विद्यार्थी तनाव में हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जल्द समस्या का निदान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें