फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने पढ़ाई की ठप, कालेज में जड़ा ताला 

Thu, 21 Feb 2019 10:46 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
डिग्री कालेज कपकोट में अनशन पर बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीडी पांडे डिग्री कालेज को कैंपस बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने कालेज को अनिश्चितकाल के लिए बंद कराया। छात्रों ने कालेज में तालाबंदी की और मांग न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इसी मांग को लेकर छात्रों के एक अन्य संगठन का क्रमिक अनशन जारी है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मांग के समर्थन में एकत्र हुए छात्रों ने पहले प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उन्होंने डिग्री कालेज में तालाबंदी की।  अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट के बैनर तले बुधवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा। संजय कुमार व विक्रम कोहली ने अनशन किया। 

छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक जिला, कालेज प्रशासन कालेज में कुमाऊं केसरी बीडी पांडे की प्रतिमा स्थापना, गर्ल्स हॉस्टल में  तैनात पीएसी को शिफ्ट करने, एससी एसटी छात्रावास में कैंटीन सुविधा, गेट से अंदर कालेज भवन तक स्पीड ब्रेकर, दूरस्थ इलाकों से आ रहे विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस पास दिलाने की मांगें पूरी होने तक उनका अनशन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


इस दौरान दीपक गस्याल, विजय परिहार, राजेंद्र दानू, गोविंद चंदोला, कुलदीप मेहता, पूजा, हरीश मेहरा, शशांक वर्धन, राजेंद्र, सतीश, महेंद्र  सिंह, सुशील, मुकेश आदि थे। 

दूसरे दिन भी जारी रहा छात्रों का क्रमिक अनशन
कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं संचालित करने, पुस्तकालय और चहारदीवारी समेत अन्य मांगों को लेकर छात्रों का यहां चल रहा क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भानु गढ़िया क्रमिक अनशन पर बैठे। कालेज परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एमए की कक्षाएं संचालित न होने से उन्हें पढ़ाई के लिए यहां से 24 किमी दूर जाना पड़ता है। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद कपकोटी, कमलेश गढ़िया, नंदन गढ़िया, नीरज भट्ट आदि शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें