फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड सेंटर के खिलाफ विरोध जारी

विज्ञापन
बागेश्वर महाविद्यालय में कोविड सेंटर का विरोध को लेकर धरना रेते छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के छात्र नेताओं का कोविड सेंटर के खिलाफ विरोध जारी है। आक्रोशित छात्र संगठनों ने सोमवार को छटे दिन भी कॉलेज परिसर में धरना दिया। छात्रों ने विधायक चंदन राम दास से मुलाकात कर इस मामले को उठाया है।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में धरने पर बैठे अभाविप और एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज में कोविड केयर सेंटर बनाना अनुचित है। कोविड सेंटर बनने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। शीघ्र ही कॉलेज में प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने वाली है। ऐसे में यदि कॉलेज में कोविड केयर सेंटर खुलता है तो इसका निश्चित तौर पर छात्र-छात्राओं पर नकारात्मक असर पड़ेगा
। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक विरोध जारी रहेगा। सोमवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, ललित दानू, गोविंद चंदोला, कमलेश गढ़िया, हरेंद्र दानू ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें