फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और कुलपति की सद्बुद्धि के लिए किया हवन

विज्ञापन
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में उच्च शिक्षा मंत्री और कुलपति की शुद्धिबुद्धि के लिए हवन करते छात्र। स? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत और कुलपति एनके जोशी की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। प्रथम और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाओं की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से आक्रोशित पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल में होने वाली परीक्षाओं को लेकर अब तक कोई स्थिति साफ नहीं की जा रही है। 14 सितंबर से परीक्षाओं की तिथि तय की गई है। प्रथम वर्ष की परीक्षा सारणी जारी की जा चुकी है लेकिन अब प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पदोन्नत करने की बात की जा रही है।
विज्ञापन

इधर परीक्षाओं की स्थिति स्पष्ट करने को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में प्रचार्या अंजु अग्रवाल के माध्यम से कुमाऊं विश्व विद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा गया। पदाधिकारियों ने परीक्षाओं को लेकर शीघ्र स्थिति साफ नहीं करने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष विद्या पांडे, पूर्व छात्र महासंघ गणेश कुमार, रूद्रा पांडे, संजय जोशी, योगेश जोशी, प्रियांशी कठायत, भावना सजवाण, दीपांशु भट्ट, कमलेश, कोमल डंगवाल, ज्योति रावत, आकांक्षा कार्की, आरती टंगड़िया, दीप्ति आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें