फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमने को नाम नहीं ले रहा कोविड केयर सेंटर का विरोध

विज्ञापन
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में कोविड केयर सेंटर के विरोध में धरना देते छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर के खिलाफ छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कॉलेज परिसर में धरना देकर छात्र लगातार विरोध प्रकट कर रहे हैं। छात्रों ने कि कोविड केयर सेंटर को कॉलेज परिसर के बजाए किसी अन्य जगह पर बनाने की मांग की।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में धरना स्थल पर हुई सभा में छात्र नेताओं ने कहा कि प्रशासन कोविड केयर सेंटर के लिए शीघ्र कोई और जगह तलाशे। कॉलेज में कोविड केयर सेंटर नहीं बनने दिया जाएगा। प्रशासन को अपना निर्णय बदलना होगा। कॉलेज जैसी संवेदनशील जगह पर कोविड सेंटर बनाना किसी भी सूरत में जायज नहीं है। इससे विद्यार्थियों में भय का माहौल पैदा हो जाएगा।
कॉलेज में कोविड सेंटर बनाने का लोगों में भी गलत संदेश जा रहा है। यह मुद्दा अभिभावकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, लता जोशी, अवंतिका पांडे, मेघा डसीला, योगेश जोशी, गणेश कुमार, कमलेश गढ़िया, रोहित भारती, पंकज कुमार, सौरभ, आशीष आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें