बागेश्वर के बीडी पांडे डिग्री कालेज में क्रमिक अनशन करते छात्र।
- फोटो : amar ujala
बीडी पांडेय डिग्री कालेज में 12 सूत्री मांगों को लेकर छात्र संगठनों का सातवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी है। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने पर के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा।
रविवार को मयंक वर्धन और कमल फर्स्वाण ने अनशन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर छात्रों की अनदेखी का आरोप लगाया। गुस्साए छात्रों ने कहा कि एक तरफ सरकार पर्वतीय जिलों से पलायन रोकने का दावा कर रही है दूसरी तरफ इन जिलों में शिक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही है ऐसे में पलायन कैसे थमेगा। उन्होंने कहा कि जब तक कैंपस का दर्जा देने, नए व्यवसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने, कालेज में बीडी पांडे की प्रतिमा स्थापना, अनुसूचित छात्रावास में कैंटीन चालू करने, महिला छात्रावास से पीएसी शिफ्टिंग, कालेज में स्पीड ब्रेकर नहीं बनते हैं तब तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान गोविंद चंदोला, कमल नेगी, रवि कोश्यारी, राजेंद्र, प्रमोद कुमार, दीपक गस्याल, कैलाश, मनोज, सुशील, सचिव, जीवन, अजय, नवीन, राकेश गिरी गोस्वामी मौजूद थे। ब्यूरो