फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविरार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकाली

Thu, 23 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पीजी कालेज बागेश्वर के एनएसएस शिविरार्थियों का सात दिवसीय विशेष शिविर जारी है। बृहस्पतिवार को शिविरार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। चौंरा गांव में जल स्रोतों और मार्गों की सफाई भी की। 
विज्ञापन


शिविरार्थियों ने ग्राम सभा चौंरा, पल्सों और अनगढ़ी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। पालीथिन उन्मूलन पर भी जागरूकता रैली निकाली। लोगों से स्वच्छता के लिए पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया गया। बौद्घिक सत्र में यातायात प्रभारी एसआई भूपेश पांडेय और मनोज जोशी ने स्वयं सेवकों को यातायात से संबंधित जानकारी दी। शिविर में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय कुमार, डॉ.दीपा कुमारी, डॉ.नरेश कुमार, डॉ.भगवती नेगी, डॉ.शालिनी पाठक आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें