बागेश्वर। बालिका जूनियर हाईस्कूल चंतोला की छात्राओं ने पहली बार ट्रैक सूट पहना। विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर रौतेला, सरोजनी रावत, दीपक रावत ने बताया कि उन्होंने गणवेश मद और अपने प्रयासों से बच्चों के लिए ट्रैक सूट, गर्म कपड़ों का इंतजाम किया है।
विद्यालय में गरीब घरों के बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं। उन्हें ठंड से बचाने का दायित्व सभी का है। ट्रैक सूट जहां आरामदायक होते हैं। वहीं इनके पहने से ठंड भी कम ही लगती है। बच्चों से रोजाना ड्रेस पहनकर आने और उन्हें साफ रखने को कहा।