फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने जनजागरण रैली निकाली

Fri, 18 Sep 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओजोन दिवस पर इंटर कालेज क्वैराली में स्पर्श गंगा बोर्ड के सहयोग से एनएसएस स्वयंसेवियों ने जन जागरण रैली निकाली। नारों के माध्यम से जन जागरण किया।
विज्ञापन


 ओजोन परत क्षरण के कारण और संरक्षण के उपाय विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डा. गोपाल कृष्ण जोशी ने ओजोन दिवस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

 स्वयं सेवी नेहा जोशी ने ओजोन परत का धरती का सुरक्षा कवच बताते इसे बचाने के उपाय करने पर जोर दिया। लीला जोशी ने कहा कि मकान की छत की तरह यह परत हमें सुरक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके क्षरण के कारण कई तरह के रोग फैलते हैं। फसलों को भी क्षति होती है। प्रधानाचार्य केडी पांडे ने भी विचार रखे। इस मौके पर कमला गोस्वमी, शांती तिवारी, दीपक जोशी, मोहन सिंह मोरा, हरीश प्रसाद, सुंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें