फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: छात्रसंघ की राजनीति गरमाई, एबीवीपी गुट के साथ झड़प में एनएसयूआई के छात्रनेता का सिर फूटा; भर्ती

Fri, 18 Sep 2026 01:43 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

बागेश्वर के पंडित बीडी पांडे परिसर में छात्रसंघ चुनाव के बीच एनएसयूआई और एबीवीपी छात्रगुटों में झड़प हो गई। मारपीट में एनएसयूआई छात्रनेता प्रेम दानू के सिर पर चोट लगी जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एनएसयूआई के छात्रनेता प्रेम दानू अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बागेश्वर के पंडित बीडी पांडे परिसर में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच माहौल गरमा गया है। एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्रगुटों के बीच आमने-सामने तीखी झड़प और मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में एनएसयूआई के छात्रनेता प्रेम दानू के सिर पर  चोट लगने से वे लहूलुहान हो गए। घायल छात्रनेता को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

     
घटना के बाद परिसर में अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया। छात्रों का आरोप है कि परिसर में छात्रसंघ चुनाव के दौरान बाहरी लोगों का दखल और धमक लगातार बढ़ रही है। परिसर प्रशासन की ओर से मुख्य द्वार पर कड़ी निगरानी न होने का फायदा उठाकर बाहरी लोग आसानी से परिसर में दाखिल हो रहे हैं और चुनावी माहौल को हिंसक बना रहे हैं। जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायल छात्रनेता प्रेम दानू ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि उन पर जानलेवा हमला करने वाले लोग कॉलेज के नियमित छात्र नहीं, बल्कि बाहरी तत्व थे।

परिसर के भीतर शांति, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूर्व में ही आदेश जारी कर स्पष्ट किया गया है कि बिना परिचय पत्र या फीस रसीद के प्रवेश और अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने पर पूर्ण पाबंदी है। आज हुई घटना में संलिप्त दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिसर में बाहरी तत्वों के प्रवेश को शून्य करने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा और चेकिंग व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें