फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव

Wed, 20 Sep 2017 11:15 PM IST
बागेश्वर , अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुनाव तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते अभाविप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में छात्र संघ चुनाव 28 सितंबर को होंगे। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने प्राचार्य एससी पंत की उपस्थिति में छात्र संघ चुनावों की अधिसूचना जारी की। छात्र संघ चुनावों के लिए 25 एवं 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से कार्यालय समय तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री होगी। 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से दिन में एक बजे तक प्रत्याशियों का नामांकन होगा। नामांकन के तुरंत बाद एक बजकर पांच मिनट से 1:45 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी। 27 सितंबर को नाम वापसी होगी। 28 सितंबर को सुबह आठ बजे से दिन में एक बजे तक मतदान होगा। दो बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। मतगणना पूरी होते ही विजेता प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए शपथ ग्रहण कराई जाएगी।  
विज्ञापन


अभाविप ने छात्र संघ चुनाव की तिथि बदलने की मांग की
28 सितंबर को घोषित छात्र संघ चुनावों का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध किया है। परिषद के नेताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 28 सितंबर को अष्टमी का पर्व है। नवरात्रों में दूरस्थ गांवों में गए अधिकांश छात्र-छात्राएं मतदान करने के लिए महाविद्यालय नहीं पहुंच सकेंगे। इससे मतदान प्रतिशत में काफी कमी आएगी। परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसको देखते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सूरज मेहरा, मनीष मनराल, अंकित नगरकोटी, धीरेंद्र परिहार, प्रमोद मिश्रा, पंकज मनराल, दीपक गस्याल, भावेश पाठक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें