फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाफल में त्रुटि को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने परीक्षाफल में खामियों का विरोध करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े विद्यार्थियों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी की। परीक्षा नियंत्रक को भेजे ज्ञापन में कहा है कि 22 अगस्त को बीए, बीकॉम, बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षाफल घोषित किया गया है। छात्र, छात्राएं परीक्षाफल से संतुष्ट नहीं हैं।
विद्यार्थियों को काफी कम अंक दिए गए हैं। लिखित परीक्षा में किसी विद्यार्थी के शून्य तो किसी को एक-दो नंबर दिए गए हैं। इससे मूल्यांकन पर गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है। कहा है कि इसका एबीवीपी कड़ा विरोध करता है। फिर से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में आशीष कुमार, हरेंद्र दानू, कुनाल, कबीर, जगदीश, मीनाक्षी, शिवानी, पूजा, हिमांशी, रेनू, कविता आदि शामिल थे।
विज्ञापन

एनएसयूआई ने पुतला फूंककर विरोध जताया
बागेश्वर। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने परीक्षाफल में खामी को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय का पुतला फूंककर विरोध जताया। कहा कि शून्य-एक-दो नंबर देकर परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इन लोगों ने फिर से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुतला फूंकने वालों में प्रकाश वाछमी, कमलेश कुमार, रुद्रा पांडे, दर्शन जोशी, सागर, दयाल, ललित, दिव्यांशु, पंकज, विवेक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें