फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आईं डीएम

विज्ञापन
बागेश्वर के बुड़घुना प्राथमिक स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ातीं डीएम रीना जोशी। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रीना जोशी बुधवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आईं। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुड़घुना और बसेत का औचक निरीक्षण किया। विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था को परखा। स्वयं भी विद्यार्थियों को पढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम ने सीईओ गजेंद्र सिंह सौन के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुड़घुना और बसेत का औचक निरीक्षण किया। बुड़घुना में 11 बच्चों में से सात बच्चे उपस्थित पाए गए। एकल शिक्षिका रमा पाठक बच्चों को पढ़ा रहीं थीं। वहीं, बसेत में 16 बच्चों में से 15 बच्चे उपस्थित थे। एकल शिक्षिका नीमा आर्या बच्चों को पढ़ा रही थीं।
डीएम ने विद्यार्थियों से ब्लैकबोर्ड पर सवाल हल कराए। उन्होंने विभिन कक्षाओं में जाकर गणित, विज्ञान सहित अन्य विषयों को पढ़ाया भी और जरूरी टिप्स दिए। बच्चों को किताबों में कवर लगाने तथा लेखन में सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन

स्कूलों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी। शौचालयों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सामने आया कि प्राथमिक विद्यालय बसेत में बच्चों को अतिरिक्त कक्ष में पढ़ाया जा रहा था जबकि पुराने विद्यालय भवन की छत का मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने पुराने भवन में बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिए। कक्ष में पडे़ छत की पुरानी टिनों की नीलामी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें