फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी

Sat, 19 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय की मुख्य चुनाव अधिकारी ममता सुयाल ने शुक्रवार को छात्रसंघ के छह पदों के लिए 23 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


 सुयाल ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्र-छात्रा, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को नामांकन, नाम वापसी, जांच पड़ताल होगी जबकि 23 सितंबर को सुबह 10  बजे से दो बजे तक मतदान, उसके तुरंत बाद मतगनणना और विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। मतदान बगैर परिचय पत्र के नहीं होगा।

 उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। उन्होंने छात्रों और संभावित प्रत्याशियों को आचार संहिता का पूरा पालन करने को कहा है। उन्होंने बताया कि आज पहले दिन विभिन्न पदों के लिए दर्जनभर नामांकन पत्र बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें