फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सुधार परीक्षा का परीक्षाफल घोषित करने की मांग

Wed, 22 May 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के पंडित बीडी पांडेय परिसर में ज्ञापन देते अभाविप कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर के विद्यार्थियों ने सुधार परीक्षा का परीक्षाफल अब तक घोषित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। बुधवार को परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को भेजे ज्ञापन में अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई महीने पहले स्नातक के दूसरे सेमेस्टर की सुधार और पांचवे-छठे सेमेस्टर की स्पेशल सुधार परीक्षा हो गई थी, अब तक रिजल्ट नहीं आया है।
विज्ञापन

उन्होंने स्नातक के पहले और तीसरे सेमेस्टर की सुधार परीक्षा की समय सारिणी जारी करने, दूसरे सेमेस्टर की स्पेशल सुधार परीक्षा, चौथे सेमेस्टर की सुधार परीक्षा जल्द करवाने और एक साल से अंकतालिका का इंतजार कर रहे स्नातक-स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की मूल अंकतालिका जल्द कैंपस में उपलब्ध करवाने की मांग की। वहां पर छात्रसंघ कोषाध्यक्ष लाेकेंद्र सिंह धपोला, प्रवीण मेहता, हरेंद्र दानू, पंकज कुमार, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें