फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवकों की हड़ताल से डाक सेवाएं प्रभावित

Fri, 18 Aug 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर पोस्ट ऑफिस में धरना देते डाक सेवक।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चार सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बागेश्वर पोस्ट ऑफिस में डाक सेवकों ने शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। डाक सेवकों की हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्र की डाक सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को धरने के दौरान हुई सभा में डाक सेवकों ने जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को एआईजीडीएसयू की ओर से दिए गए सुझावों के साथ लागू करने, ग्रामीण डाक सेवकों को आठ घंटे कार्य एवं विभागीकरण करने, पेंशन लागू करने की मांग की गई।

धरना देने वालों में जय गिरी गोस्वामी, जगदीश सिंह, रघुवीर सिंह, हरीश सिंह, दलवीर सिंह, योगेंद्र प्रसाद, देवेंद्र तिवारी आदि थे। डाक सेवकों की हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में डाक वितरण का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें