फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल जलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम

Wed, 10 Apr 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में वनाग्नि के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम अनुराधा पाल ने वन विभाग के कर्मचारियों से अतिरिक्त सजगता से कार्य करने को कहा है। उन्होंने जंगल जला रहे असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने बयान जारी करते हुए बताया कि जिले में अब तक वनाग्नि की सात घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग और प्रशासन की ओर से वनाग्नि नियंत्रण और रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की अधिकांश मामलों में अराजक तत्वों की ओर से वनों को जलाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से वनों को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान करने के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा। उन्होंने लोगों से वनाग्नि नियंत्रण में सहयोग करने और वनों को जलाने वालों की सूचना वन विभाग को देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें