। जनपद के ग्राम सभा पड़ाई और पंचोड़ा सहित चार ग्राम सभाओं के लोगों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए किए गए सर्वे का विरोध करते हुए नए सिरे से सर्वे करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण ग्रामीणों की सुविधा के अनुसार नहीं किया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में पड़ाई, पंचोड़ा, नामट, चने, गोरखेत के ग्रामीणों ने कहा है कि क्षेत्र के लिए प्रस्तावित सड़क का सर्वे आबादी के नजदीक से करने के बजाय वन पंचायत की भूमि से किया गया है। इस सर्वे में सैकड़ों हरे पेड़ कटेंगे और आबादी से दूर होने के कारण लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए फिर पैदल दूरी तय करनी पड़ेगी। इसको देखते हुए दोबारा सर्वे की मांग की जा रही है। ग्राम सभा पड़ाई की प्रधान अनीता देवी सहित तमाम लोगों ने जिलाधिकारी से सर्वे बदलने को लेकर लोनिवि के अधिकारियों केे निर्देशित करने की मांग की है।