फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नुक्कड़ नाटक से दिया वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का संदेश

Fri, 16 Jan 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बढ़ती मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर लगाम लगाने और वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग की ओर से अनूठी पहल शुरू की गई है। देहरादून से आई नेचर्स बडी टीम ने नुमाइशखेत मैदान में आयोजित उत्तरायणी मेले के मंच पर नुक्कड़ नाटक के जरिये जनता को जागरूक किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेला मंच पर आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से वन्यजीवों से सुरक्षा के उपाय बताए और लोगों से वनों को आग से बचाने की अपील की। टीम ने जौलकांडे में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि जिले के छह चयनित स्थलों पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें