फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बैजनाथ मंदिर परिसर में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ऐतिहासिक बैजनाथ मंदिर परिसर में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी होने से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है, जिससे असुरक्षा की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने लाइट की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, वहीं आसपास के लोग भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और असामाजिक तत्वों का डर भी लोगों को सताता है। स्थानीय निवासी राजू गोस्वामी, मंगल सिंह, पूरन रावत, नीमा गोस्वामी सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से शीघ्र स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की थी। कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें