बागेश्वर। शामा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से घूम रहे लावारिस पशुओं से स्थानीय लोगों को अब निजात मिल गई है। जिला पंचायत प्रशासन ने बुधवार को क्षेत्र से चार लावारिस गोवंश को सुरक्षित रेस्क्यू कर खौलसीर स्थित गोसदन भेज दिया है।
बुधवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लावारिस पशु शामा बाजार में यातायात के लिए बाधा बन रहे थे, किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए गाम प्रधान प्रेमा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई थी। जिला पंचायत के एएमए अनिल जोशी ने बताया कि क्षेत्र से चार लावारिस पशुओं को रेस्क्यू कर खौलसीर गौसदन भेजा गया है। गोवंश को सुरक्षित वाहन में चढ़ाकर गोसदन ले जाते देख ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। संवाद