फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर में लावारिस जानवर रोक रहे वाहनों की रफ्तार, लग रहा जाम

Thu, 08 May 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में लावारिस जानवरों की संख्या बढ़ती जा रही है। लावारिस जानवरों का सड़कों में आकर वाहनों की रफ्तार को रोक रहे हैं। जिससे नगर में दिन भर जाम लग रहा है। रात में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। संकरी सड़कों में रोजाना जाम लगने से नगर का यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में नगर में लावारिस जानवरों की धमक बढ़ने से मुसीबत और बढ़ रही है। शादियों के सीजन में ग्रामीण क्षेत्रों से बरात होकर गुजरती है। इस दौरान वाहनों का समूह नगर से निकलता है।
नगर के अस्पताल पुल, सरयू पुल, गोमती पुल और पिंडारी रोड में लावारिस जानवर घूमते हैं। जिनसे वाहनों के पहिए थम जाते हैं। जिससे नगर में जाम लग रहा है। रोजाना जाम लगने से नगर के कामकाजी लोगों और गांवों से नगर में आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर में यातायात खोलने के लिए लगे यातायात पुलिस के जवानों को कड़ी मशक्कत कर जाम खोलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें