फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी भी अड़े, दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार

Tue, 24 Oct 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विकास भवन में धरना देते कर्मचारी।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वेतन विसंगति दूर करने सहित 22 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विकास भवन में धरना दिया। इस दौरान उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र पंत की अध्यक्षता में नवीन चंद्र जोशी, डीएस रेकुनी, गोविंद सिंह कोरंगा, भुवन तिवारी, आनंद गोस्वामी सहित आईटीआई, पॉलीटेक्निक, पर्यटन और भवन प्लान सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी धरने पर बैठे।

इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने वेतन विसंगति समिति को आगामी बैठक में पास कराने, एसीपी के अंतर्गत प्रोन्नत वेतनमान देने, सातवें वेतनमान के अंतर्गत केंद्र सरकार के कर्मचारियों की भांति भत्ते एवं एरियर का भुगतान, राज्य कर्मचारियों को हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा, कर्मचारियों को 1200 रुपये वाहन भत्ता देने, प्रदेश में स्थानांतरण एक्ट लागू करने सहित अन्य मांगें उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रखा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें