बागेश्वर के बास्ती में अनशन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। सनगाड़ से वास्ती के लिए स्वीकृत चार किमी सड़क का निर्माण कार्य सात साल में भी मानकों के अनुसार पूरा नहीं हो सका। सड़क नहीं बनने से नाराज वास्ती क्षेत्र के लोगों ने बुधवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
ग्राम प्रधान दीपा देवी ने कहा कि सनगाड़ से वास्ती के लिए वर्ष 2009 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन, सात साल बाद भी मानकों के अनुसार सड़क नहीं बन सकी। क्षेत्रीय जनता ने सड़क में डिफेक्ट कटिंग, दीवार निर्माण, नाली निर्माण सहित मानकों के हिसाब से सड़क का गुणवत्तापूर्वक निर्माण करने को लेकर आंदोलन चलाया था।
इस पर पांच माह के भीतर सड़क का कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन, यह आश्वासन कोरा निकला। उन्होंने कहा कि अब आठ जून से कुट्यूड़ा में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। अनशन करने वालों में पूरन सिंह, उदय सिंह, मंगल सिंह, गुमान सिंह, चंदन सिंह, नंदन सिंह, प्रताप सिंह, हेमंत सिंह आदि शामिल थे।