फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू हों

Tue, 22 Aug 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में एलएलबी संकाय सहित तकनीकी पाठ्यक्रम की कक्षाओं का संचालन नहीं होने से अभाविप ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। परिषद ने सभी संकायों में प्राध्यापकों की तैनाती करने की मांग की है। 
विज्ञापन


ज्ञापन में परिषद के छात्रों ने एलएलबी संकाय के साथ बीबीए, बीसीए, बीएससी आईटी जैसे तकनीकी पाठ्यक्रमों की कक्षाओं का संचालन करने, छात्रावास में पेयजल की व्यवस्था, महाविद्यालय में पूर्व की भांति सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने, छात्र संघ भवन के सुधारीकरण के साथ ही हाइटेक शौचालयों का निर्माण, महाविद्यालय की सड़क के सुधार के साथ ही पार्किंग व्यवस्था, बहुउद्देश्यीय हॉल का नवीनीकरण करने की मांग की है।

कहा कि महाविद्यालय में नए संकाय और तकनीकी विषयों के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा। ज्ञापन भेजने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गस्याल, राजेंद्र दानू, भूपेंद्र दानू, अंकित ऐठानी, अभय नेगी, आदर्श कठायत, पंकज मनराल, सुरेंद्र नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें