फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से साफ नहीं हो सकी है सीढ़ीपांच साल से साफ नहीं हो सकी है सीढ़ी

Sat, 30 Dec 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
गंदगी से अटी पड़ी सरयू को जाने वाली सीढ़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत के कार्यकाल को पांच साल पूरे होने को है, लेकिन आज तक तहसील मुख्यालय के मल्ली बाजार से सरयू की ओर जाने वाली सीढ़ियों की सफाई नहीं हो सकी है। महिला स्नानागार के आगे अटका पत्थर भी नहीं हटाया जा सका है। यहां जमी गंदगी प्रधानमंत्री के भारत स्वच्छ अभियान को पलीता लगा रही है। सीढ़ियों की सफाई न होने से नागरिकों और व्यापारियों में रोष है। उन्होंने नगर पंचायत से उत्तरायणी मेले से पहले सीढ़ियों की शीघ्र सफाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने अपनी निधि से तहसील मुख्यालय के मल्ली बाजार से पवित्र सरयू की ओर जाने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया था। सीढ़ियों पर इंटरलॉक टायल भी लगाए गए हैं। क्षेत्र पंचायत ने 13 वित्त आयोग से महिला सार्वजनिक स्नानागार का निर्माण किया है।

सीढ़ियों के निर्माण से लोगों को स्नान, जल भरने में काफी सुविधा हो रही थी। पिछले पांच साल पहले पहाड़ी का एक बड़ा सा पत्थर महिला स्नानागार के आगे गिर गया था, उसे भी आज तक नहीं हटाया जा सका है जबकि सीढ़ी गंदगी से अटी पड़ी है। अगले महीने उत्तरायणी का पर्व आ रहा है। लोग सरयू में स्नान के लिए जाएंगे। सीढ़ियों के साफ नहीं होने और महिला स्नानागार से पत्थर नहीं हटने से हर किसी को परेशानी होगी। व्यापारियों और नागरिकों ने नगर पंचायत से सीढ़ियों की सफाई और स्नानागार के आगे से पत्थर शीघ्र हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें