staging area will start working from today
बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 26 मार्च में जिले के स्टेजिंग एरिया को दोबारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रोडवेज बस अड्डा बिलौना और कौसानी में बनाए गए स्टेजिंग एरिया को शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की स्टेजिंग एरिया में कोराना जांच होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टेजिंग एरिया में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आदेशों का पालन नहीं करने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक दिन की सूचना आपदा प्रबंधन कार्यालय और कोविड-19 कंट्रोल में प्रेषित करने को कहा है।