फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्टेडियम एफसी ने 3-1 से जीता मैच

Fri, 03 Jul 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित नाइन-ए-साइड ओपन फुटबाल टूर्नामेंट के सातवें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। स्टेडियम एफसी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 3-1 से शानदार जीत दर्ज कर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दिन का पहला मुकाबला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जो सद्भावना मैच के रूप में दो बालिका फुटबाल टीमों के बीच आयोजित किया गया। इस मैच में स्टेडियम एफसी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 3-1 से बागनाथ फुटबाल एकेडमी को शिकस्त दी।
दूसरे मैच में माउंट बल्जुरी और जोहर सांस्कृतिक समिति के बीच बेहद कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच का एकमात्र निर्णायक गोल करते हुए जेएसएस ने 1-0 से मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मैच में दलीप मेहरा ने रेफरी, नीरज पांडे और रोहित दानू ने लाइन रेफरी और विजय रावत ने मैच ऑफिशियल की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज साह, कुंदन गोस्वामी और कैप्टन धाम सिंह आदि रहे।
इस मौके पर अनुज साह, विवेक साह, संजय नेगी, नितिन जोशी, राहुल साह, शुभम साह, अंकित नगरकोटी, चेतन नगरकोटी, दीपक गढ़िया, दीपक मर्तोलिया और सूरज धर्मशक्तू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें