बॉलीवाल में दमखम दिखाते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए ने जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में बदियाकोट ने जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार को 3-0 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में स्टेडियम ए ने बाजीरोट को 3-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए व बदियाकोट के मध्य खेला गया। स्टेडियम ए ने बदियाकोट को 3-0 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। जिला खेल अधिकारी विनोद वाल्दिया ने कहा कि खेलों में कॅरिअर निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। पढ़ाई के साथ साथ युवाओं को खेलों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. बीसी तिवारी, डॉ. एजल पटेल ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बबलू मटियानी, जुवैद अहमद, टीएस राणा, कमल मटियानी, नीरज पांडे, सुंदर गढ़िया, कविता, मीनाक्षी, हर्षित आदि ने सहयोग प्रदान किया।