बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने पहुंचे खिलाड़ी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब कठायतबाड़ा की ओर से खेली जा रही प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को हुए मैचों में स्टेडियम ए और चैंपियन एकादश टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत पहला मैच मां भगवती आर्यन कठायतबाड़ा और स्टेडियम ए के बीच खेला गया। इसमें कठायतबाड़ा की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 74 रन बनाए। स्टेडियम की टीम ने लक्ष्य का पीछा कर छह ओवर में जीत दर्ज की। दूसरा मैच चैंपियन एकादश और जय गोलू कम्यूनिकेशन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 124 रन बनाए। जवाब में जय गोलू की टीम 85 रनों पर सिमट गई। दोनों टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच में अंपायर हेमंत परिहार, विक्रम, स्कोरर अंकित, गणेश धपोला, उद्घोषक प्रमोद कोरंगा रहे। संजीव खेतवाल, मनोज खेतवाल, दीपक हरड़िया, कमल खेतवाल आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संवाद