खेल दिवस के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं और अन्य खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में जिला जज डॉ. जीके शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने यह पुरस्कार बांटे। आयोजन के लिए खेल विभाग को बधाई दी।
खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग ने जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताएं कराई। अंडर 16 बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीआइसी कांडा विजेता, जवाहर नवोदय स्कूल उपविजेता रहा।
अंडर 16 बालक वर्ग टेबल टेनिस एकल में शुभम विजेता, करन उपविजेता, युगल में महिपाल, रोहित विजेता, राहुल, नितेश की जोड़ी उपविजेता रही।
बालिका वर्ग एकल में नेहा देव विजेता, भावना उपविजेता, युगल में नेहा देव अदिति राज विजेता, भावना, गायत्री उपविजेता रही। अंडर 16 बालक वर्ग हॉकी में बागेश्वर की टीम विजयी हुई।
उपविजेता का खिताब कपकोट को मिला। इन टीमों और खिलाड़ियों के साथ ही अन्य सफल खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
खेल विभाग की ओर से मुख्य अतिथि जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणि राय, सिविल जज सीनियर डिविजन राकेश कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने पुरस्कार बांटे। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने अतिथियों ने आभार व्यक्त किया।
वहां उप क्रीड़ाधिकारी जुवैद अहमद, अनिल कार्की, दरबान सिंह परिहार, कमलेश तिवारी, चंदन कोरंगा, संजीव खेतवाल, गौरव उपाध्याय, संजय वर्मा, सोनिया वर्मा, अर्जुन धपोला, गणेश धपोला, अजय चंदोला, केशर सिंह मेहता, नीरज ओली आदि भी उपस्थित थे।