फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनों से छेड़ाखानी, अभद्रता करने वाले को धर दबोचा

विज्ञापन
बागेश्वर में पुलिस की गिरफ्त में छेड़छाड़ का आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा पुलिस ने दो बहनों से छेड़खानी और अभद्रता के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कांडा थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाने में तहरीर दी। बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ खाद डालने खेत की ओर जा रही थी। माणा कभड़ा (कांडा) निवासी भगवान सिंह ने पीछे से आकर छोटी बहन और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर वह अभद्रता करने लगा और परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर चल दिया। इस घटना से उनका परिवार डरा सहमा है। वादिनी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 क/506, 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

एसपी मणिकांत मिश्रा ने थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तार के निर्देश दिए। इसलिए कांडा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बृहस्पतिवार को आरोपी को रावतसेरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि महिलाओं के साथ अशोभनीय व्यवहार और अभद्रता करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, एसआई सुरभि राणा, कांस्टेबल प्रकाश गैड़ा, अशोक कुमार, जीवन चंद्र, भुवन चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें