फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण घीमे पड़े विकास कार्यों को तेज रफ्तार दें अधिकारी : आयुक्त

विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते कुमाऊं आयुक्त। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं मंडल आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने कोरोना के कारण धीमे पड़े विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कोविड के कारण जिले में आए प्रवासियों को प्रमुखता से स्वरोजगार उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

आयुक्त ने शुक्रवार को जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित, मुख्यमंत्री घोषणा, स्वरोजगार योजना, न्यायालय में लंबित वादों, कोविड-19 की स्थिति, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने इन सभी मदों में अवमुक्त राशि खर्च करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को यथाशीघ्र धरातल पर उतारने को कहा। आयुक्त ने सीईओ पद्मेंद्र सकलानी से छात्रवृत्ति सत्यापन का कार्य शीघ्र करवाने को कहा। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह को किसानों को समय पर पॉलीहाउस प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्लस्टर आधारित कृषि को बढ़ावा देने के लिए पशुपालन, उद्यान, सहकारिता आदि को शामिल कर मॉडल क्लस्टर बनाने को कहा।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि कोविड-19 के कारण जिले में लौटे प्रवासियों को रोजगार दिलाने के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाए। विभागों की जो रोजगारपरक योजनाएं संचालित हो रही हैं। उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। आवेदकों को स्वरोजगार के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने को कहा। राजस्व न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा कर आयुुक्त ने योजना के तहत सभी लोगों को स्वच्छ जल दिलाने को कहा। उन्होंने कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने को कहा है। डीएम विनीत कुमार ने पावर प्वाइंट के माध्यम से जिले में संचालित विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, एसपी मणिकांत मिश्रा, डीएफओ बीएस शाही, सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें