विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर डीएम रंजना राजगुरु ने अधिकारियों, व्यापारियों के साथ बैठक की।
रविवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में डीएम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, एकत्र होने वाले कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत को सार्वजनिक स्थानों, वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने और इसमें स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, स्वच्छता समितियों, आशा कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडल, एनसीसी, एनएसएस के बच्चों को भी शामिल करने को कहा।
सीईओ को एनसीसी व एनएसएस के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता रैली निकालने, स्कूलों में सार्वजनिक स्वच्छता कार्यक्रम पर क्विज, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। डीफओ और ईओ को जंगलों में कूड़ा नहीं डालने और जलाने के लिए जागरूकता गोष्ठी करने को कहा। बैठक में ईओ राजदेव जायसी, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार, डीएफओ बीएस शाही, हरीश सोनी, अनिल कार्की, किशन सिंह मलडा, किशन राम आदि मौजूद थे