फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पदोन्नति नहीं हुई तो कर देंगे आंदोलन

Sun, 22 Apr 2018 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति की मांग को लेकर मुखर हो गया है। संघ ने शीघ्र पदोन्नति नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर में संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता और मंत्री गोपाल सिंह मेहता के संचालन में आयोजित राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक में एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति करने, कोटिकरण में दुर्गम के अंकों को 32 से बढ़ाकर 40 करने, वर्तमान शैक्षिक सत्र में स्थानांतरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने, बेसिक में समायोजित शिक्षकों को उनकी पूर्व सेवाओं का लाभ देकर तत्काल चयन प्रोन्नत वेतनमान का लाभ देने, जिला एवं खंड स्तर पर अधिकारियों की पूर्णकालिक नियुक्ति करने, सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराने, सभी विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती करने सहित तमाम मांगें प्रमुखता से उठाई गई।


उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में 30 अप्रैल को नई पेंशन योजना के विरुद्ध होने वाली महारैली में भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। वहां डॉ. शैलेंद्र धपोला, गोपाल पंत, अंजू दिगारी, देवेंद्र मेहता, विजय गोस्वामी, प्रेम मवाड़ी, प्रदीप जोशी, मुकुल भाकुनी, गिरीश चंद्र सिंह, गणेश चंद्र पांडे, केवलानंद पांडे आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें