बागेश्वर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा पटरी पर नहीं आ रही है। अस्पताल में केवल गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। अन्य मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आराधना नेगी लंबे समय से मेडिकल अवकाश पर चल रही हैं। दूसरे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुमोद पंत केवल गर्भवती महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड करते हैं। निजी केंद्र में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को 1200 से 1500 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
कोट- प्रमुख रेडियाेलॉजिस्ट स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण मेडिकल अवकाश पर हैं। दूसरे रेडियोलॉजिस्ट ने गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड का कोर्स किया है। जिसके कारण सामान्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। -डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस।