440 शस्त्र जमा होने बाकी है, लोकसभा चुनाव को देखते हुए किए जा रहे है जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। जिले में लोकसभा चुनाव को देखते हुए लाइसेंसी हथियार जमा कराने की प्रकिया तेज हो गई है। जिले में 1040 लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा करने हैं। इसमें से 600 लाइसेंस धारकों ने हथियार जमा कर दिए हैं। 440 के हथियार जमा होने हैं।
एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने 16 मार्च को आचार संहिता लगने के बाद जिले में सभी थाना प्रभारियों को लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के निर्देश दिए थे। इधर, सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि जिले में शस्त्र धारक रोजाना शस्त्र जमा करने थाने पहुंच रहे हैं। मतदान के एक सप्ताह पहले तक प्रकिया जारी रहेगी।